जीण माता की आरती : ओम जय श्री जीण मइया| Jeen Mata Ki Aarti Lyrics, Image With Pdf

चलिए यहां पढ़ते हैं ओम जय श्री जीण मइया आरतीजीण माता जी की आरती है जो किजीण माता की पूजा के बाद स्मरण की जाती है आरती के Lyrics के बाद PDF और Video भी है जरूर देखे।



Jeen Mata Aarti 

॥ आरती ॥

ओम जय श्री जीण मइया, बोलो जय श्री जीण मइया
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया
॥ ओम जय श्री जीण मइया..॥

ऊंचे पर्वत मंदिर, शोभा अति भारी
देखत रूप मनोहर, असुरन भयकारी

॥ ओम जय श्री जीण मइया..॥

महासिंगार सुहावन, ऊपर छत्र फिरे
सिंह की सवारी सोहे, कर में खड़ग धरे

॥ ओम जय श्री जीण मइया..॥

बाजत नौबत द्वारे, अरु मृदंग डैरु
चौसठ जोगन नाचत, नृत्य करे भैरू

॥ ओम जय श्री जीण मइया..॥

बड़े बड़े बलशाली, तेरा ध्यान धरे
ऋषि मुनि नर देवा, चरणो आन पड़े

॥ ओम जय श्री जीण मइया..॥

जीण माता की आरती, जो कोई जन गावे
कहत रूड़मल सेवक, सुख सम्पति पावे

॥ ओम जय श्री जीण मइया..॥

ओम जय श्री जीण मइया, बोलो जय श्री जीण मइया
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया

॥ ओम जय श्री जीण मइया..॥


Jeen Mata Ki Aarti Pdf

ओम जय श्री जीण मइया आरतीजीण माता जी की आरती Lyrics हिंदी में PDF के लिए निचे क्लिक करे 👇👇👇



jeen mata ki aarti video


jeen mata ki aarti image

jeen mata aarti image
jeen mata aarti

जीण माता की आरती के पूरा होने के बाद यह पूजा में उपस्थित सभी व्यक्ति को दिखाया जाता है, कि वह अंधेरे को हटाने के प्रतीक पवित्र दीपक के आग को देखें और थोड़ा स्पर्श करें।

Also Read : Ram ji aarti , Vishnu Ji Ki Aarti , Ganesh ji ki Aarti



जीण माता का भोग क्या है?

रोज सुबह माई को मदिरा का भोग लगाया जाता है 


जीण माता किसका अवतार है?

जीण माता मां दुर्गा की अवतार है। 


जीण माता का मंदिर कितना पुराना है?

 जयपुर से लगभग 108 किमी दूर घने जंगल से घिरा हुआ है। इसका पूरा नाम जयंती माता था। मंदिर का निर्माण करीब 1200 साल पहले हुआ था।

jeen mata

Leave a Comment